फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children enthralled the audience with their Chambayali dance and patriotic songs.

Chamba News: बच्चों ने चंबयाली नृत्य और देश भक्ति गीत पेश कर बांधा समां

Sun, 19 Oct 2025 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 19 Oct 2025 11:25 AM IST
विज्ञापन
Children enthralled the audience with their Chambayali dance and patriotic songs.
डलहौजी पब्लिक स्कूल ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

प्राचार्य ने कार्यक्रम में बताईं स्कूल की उपलब्धियां और गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी पब्लिक स्कूल ने 55 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। भारतीय थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल सलाथिया मौजूद रहे। स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लों ने मुख्यातिथि और पूनम कपूर एवं विशेष अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने स्कूल के स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन पर स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी ।
डलहौजी पब्लिक स्कूल 55 वर्षों से के साथ-साथ बच्चों का सर्वागींण विकास करवा रहा है। स्कूल की ओर से स्थापित किया गया बीजी सैन्य पार्क भी बच्चों में देशभक्ति की भावना को पैदा कर उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत करते हुए पूरी लगन से अपने लक्ष्य की प्राप्ति को प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक, रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने चंबयाली नृत्य और देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया । इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, होटल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा, वंदना चड्ढा, पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपिन ठाकुर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नवदीप भंडारी, दीपिका भंडारी, हिलटॉप स्कूल की अध्यक्ष पूनम राय धवन ,एसडीएम अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान, डीएसपी मयंक शर्मा, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, राजीव कौशल और अभिभावक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed