फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Childhood crosses ravines daily, yet the system fails to move beyond files.

Chamba News: रोज खड्ड लांघ रहा बचपन, फाइलों से आगे नहीं बढ़ रही व्यवस्था

Sat, 10 Oct 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Childhood crosses ravines daily, yet the system fails to move beyond files.
दाड़वी, फागड़ी और चड़ी में शुरू नहीं हुआ प्रस्तावित पुलों का निर्माण, खड्डें पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे
विज्ञापन

निरीक्षण हुए, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं, तीन पंचायतों के लोग कर रहे पुलों का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। सरकारी दावों में पुलों की योजना है, लेकिन ग्रामीणों की राह अब भी खड्डों से होकर गुजरती है। मैहला ब्लॉक की दाड़वी, फागड़ी और चड़ी पंचायतों में प्रस्तावित पुलों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
बरसात में खड्डों का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। सबसे अधिक जोखिम स्कूली बच्चों को उठाना पड़ता है, जिन्हें रोजाना इन्हीं खड्डों को पार कर स्कूल पहुंचना होता है।
विज्ञापन

फागड़ी पंचायत में मैलेडी के पास, चड़ी पंचायत में और बंदला पंचायत के उपलेड़ी खड्ड पर पुल प्रस्तावित हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इन स्थानों का निरीक्षण भी किया जा चुका है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हो रहा। तेज बहाव के बीच खड्ड पार करना हादसे को न्योता देने जैसा है। दोपहिया वाहन चालकों को भी इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। पुलों के अभाव में रोजाना होने वाली परेशानी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पुलों के अभाव में पंचायत के लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों को होती है, जिन्हें खड्ड पार करके स्कूल पहुंचना पड़ता है। राज कुमार, फागड़ी
--
बच्चों को स्कूल भेजते समय चिंता रहती है, रास्ते में खड्ड पार करने का जोखिम हर दिन डराता है। पानी का बहाव बढ़ने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। - दीपक कुमार, चड़ी
--
पुल न होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। दोपहिया चालकों को भी खड्ड से गुजरना पड़ता है। विभाग के निरीक्षण करने के बावजूद निर्माण शुरू न होना समझ से परे है। - राकेश कुमार
--
तीन पुल बनने हैं मगर उनमें से एक भी नहीं बना है। विभाग की ओर से निरीक्षण भी किया मगर अभी तक निर्माण नहीं हुआ है। अब तो पुल की उम्मीद भी टूट रही। - नेकी कुमार

--
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरौल ने कहा कि मामला विभाग के ध्यान में है। जिन स्थानों पर पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, वहां जल्द निर्माण करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed