फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   child specialist on leave

चंबा अस्पताल से एक माह से शिशु रोग विशेषज्ञ गायब

Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में एक शिशु रोग विशेषज्ञ के लंबे समय से गायब

विज्ञापन
रहने से दूसरे शिशु विशेषज्ञ पर काम का बोझ बढ़ गया है। अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ एक महीने से गायब चल रहे हैं। उनके लौटने के बारे में अस्पताल प्रबंधन को कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने छुट्टी के लिए अस्पताल प्रशासन को कोई भी अर्जी नहीं दी है।

उनके गायब रहने से दूसरे शिशु विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन को ओपीडी में रोजाना सौ से अधिक बच्चों को चेक करना करना पड़ रहा है। डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि उनको सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक शिशु रोग विशेषज्ञ के गायब हो जाने से उनकी ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उनके उपर एमएस का कार्यभार भी है। परंतु ओपीडी में मरीज ज्यादा होने के कारण अस्पताल के कार्य करने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ अश्वनी सम्मी ने अस्पताल प्रबंधन को छुट्टी के लिए किसी प्रकार की अर्जी नहीं दी है। साथ ही उनके वापस लौटने का भी कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed