{"_id":"212816e50955b817281f21c093a280b7","slug":"child-specialist-on-leave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा अस्पताल से एक माह से शिशु रोग विशेषज्ञ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा अस्पताल से एक माह से शिशु रोग विशेषज्ञ गायब
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में एक शिशु रोग विशेषज्ञ के लंबे समय से गायब
विज्ञापन
रहने से दूसरे शिशु विशेषज्ञ पर काम का बोझ बढ़ गया है। अस्पताल में शिशु
रोग विशेषज्ञ एक महीने से गायब चल रहे हैं। उनके लौटने के बारे में अस्पताल
प्रबंधन को कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने छुट्टी के लिए अस्पताल प्रशासन
को कोई भी अर्जी नहीं दी है।
उनके गायब रहने से दूसरे शिशु विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन को ओपीडी में रोजाना सौ से अधिक बच्चों को चेक करना करना पड़ रहा है। डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि उनको सुबह आठ बजे से लेकर शाम तक अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक शिशु रोग विशेषज्ञ के गायब हो जाने से उनकी ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि उनके उपर एमएस का कार्यभार भी है। परंतु ओपीडी में मरीज ज्यादा होने के कारण अस्पताल के कार्य करने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ अश्वनी सम्मी ने अस्पताल प्रबंधन को छुट्टी के लिए किसी प्रकार की अर्जी नहीं दी है। साथ ही उनके वापस लौटने का भी कुछ पता नहीं है।