{"_id":"609c06538ebc3ec36c7a8cd3","slug":"child-dead-in-accident-chamba-news-sml37012311","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन
चंबा। सुंड़ला-चंबा मार्ग पर सुंड़ला बाजार और कोटी पुल के बीच बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कार की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान चंदन कुमार पुत्र खेमराज निवासी गांव उखलु डाकघर कोटी तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुंड़ला बाजार और कोटी पुल के बीच स्थित प्राकृतिक जलस्रोत से बच्चा पानी पीकर सड़क पर पहुंचा कि इतने में उसे एक कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से वह सड़क पर सिर के बल गिर गया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट पहुंची। घायलावस्था में बच्चे को कार चालक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंड़ला ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान कार चालक मोहम्मद अजाम निवासी कलूनी पंचायत मुंडाह कहीं गायब हो गया। हालांकि, कुछ देर बाद सुरंगानी पुलिस चौकी में उसने आत्मसमर्पण कर दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सुरंगानी पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां बच्चे का कोरोना सैंपल लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उखलु निवासी चंदन कुमार अपनी मां के साथ सुंड़ला स्थित दवाई की दुकान में दवाइयां लेने जा रहा था। तेज धूप में प्यास लगने पर दोनों मां-बेटा सुंडला बाजार और कोटी पुल के बीच स्थित प्राकृतिक जलस्रोत पर पानी पीने के लिए रुके। इस दौरान यह हादसा हुआ। उधर, पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चंबा-सुंड़ला मार्ग पर कार की टक्कर से एक बच्चे की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।