फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chess... Shivam topped in open category

Chamba News: शतरंज ... ओपन श्रेणी में शिवम रहे अव्वल

Mon, 23 Sep 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Chess... Shivam topped in open category
चंबा में शतरंज प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
चंबा। पंडित ऋषभ देव शर्मा मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में ओपन श्रेणी में शिवम ठाकुर ने पहला, अरित्रा गोस्वामी ने दूसरा, दैविक शर्मा ने तीसरा, दिवाकर सिंह ने चौथा और सक्षम सहगल ने पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लड़कियों की श्रेणी में श्रुति ने पहला, अस्मिता श्रीवास्तव ने दूसरा, अंशिका श्रीवास्तव ने तीसरा, अदिति राजपूत ने चौथा और अंतरा ने पांचवां स्थान पाया। यह कार्यक्रम अखंड चंडी पैलेस में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत्त मेजर एससी नैय्यर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नैय्यर ने कहा कि शतरंज का खेल दिमाग की कसरत है। इस खेल से जुड़ने के बाद व्यक्ति का मानसिक विकास होता है, वहीं उसकी सोचने और समझने की शक्ति भी बढ़ती है। इसका लाभ उसे दैनिक जीवन में कहीं न कहीं जरूर मिलता है। शतरंज व्यक्ति के आईक्यू को भी बेहतर बनाता है। उन्होंने अपनी ओर से एसोसिएशन को 5 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर विनय शर्मा, शरत शर्मा, दिनेश नंदिनी, अनु कुमारी, डॉ. विपिन राठौर, डॉ. चमन सिंह, मनेश कुमार, डॉ. संतोष, रवि कुमार, शिव शर्मा, राजेश नाथ, चीफ आर्बिटर चंदन सहगल और जितेश शर्मा सहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed