फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Cheap ration shops will open in Vikas Khand Mahla Teesa

Chamba News: विकास खंड मैहला तीसा में खुलेंगी सस्ते राशन की दुकानें

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cheap ration shops will open in Vikas Khand Mahla Teesa
विकास खंड मैहला तीसा में खुलेंगी सस्ते राशन की दुकानें
विज्ञापन

इच्छुक आवेदक 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के विकास खंड मैहला और तीसा में उचित मूल्य की दुकानें खुलेंगी। दुकानें लेने के इच्छुक लोगों को आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर वांछित दस्तावेजों सहित https://emergingimachal.hp.gov.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते है। निर्धारित दिनांक के पश्चात कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन ही प्राप्त किए जाएंगे। कोई भी आवेदन ऑफलाइन या कार्यालय में प्राप्त नहीं किए जाएंगे। आवेदन करते समय मांगे गए दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (पढ़ने योग्य) प्रतियां ही अपलोड करें। आवेदन पत्र के साथ वांछित दस्तावेज में सहकारी सभा/महिला मंडल/स्वयं सहायता समूह आदि का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं वित्तीय प्रबंध प्रमाण पत्र, शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र, उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), बीपीएल/एससीओबीसीएसटी का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो), सेम वार्ड का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य हैं। सहकारी सभा/महिला मंडल/स्वयं सहायता समूह के बारे में आवेदक का नाम के कॉलम में सहकारी सभा/महिला मंडल/स्वयं सहायता समूह का नाम लिखा जाना अनिवार्य है न कि उक्त संस्था के प्रधान सचिव या अन्य किसी दूसरे के नाम से भरा हो। बताया कि यदि आवेदक का नाम के कॉलम में किसी व्यक्ति का नाम लिखा जाता है तो उसके आवेदन को द्वितीय प्राथमिकता में स्वीकार किया जाएगा। इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के दूरभाष नंबर 01899-222401 पर सभी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed