फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chaugan Madain became grass ground

चंबा का ऐतिहासिक चौगान बना घास का मैदान

Mon, 24 May 2021 07:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Chaugan Madain became grass ground
चंबा। जिले की शान कहे जाने वाला ऐतिहासिक चौगान अब अवांछित घास का मैदान बन गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों के मुताबिक चौगान में अवांछित घास काफी लंबी हो गई है। ऐसे में यहां सांपों के डसने का भी खतरा बन गया है।
विज्ञापन

अमरेश कुमार, सुमित सिंह, देवी चंद, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अमन कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, योगराज, भोलू राम, रवि कुमार, परमेश कुमार, रणवीर सिंह और पूर्ण चंद ने बताया कि फरवरी और मार्च में प्रशासन ने जन सहभागिता से घास उखाड़ने का कार्य शुरू किया था। इससे चौगान चकाचक हो गया। इस दौरान प्रशासन ने घास कटर से भी घास काटी लेकिन, अब यह घास एक बार फिर बढ़ी गई है। इससे चौगान की सुंदरता पर दाग लग रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना कर्फ्यू होने के चलते सरकार ने निर्माण कार्यों में छूट रखी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द चौगान में घास काटने का कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed