फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Changed the picture of Chamba city, parking was not found

बदल गई चंबा शहर की तस्वीर, नहीं मिली पार्किंग

Sat, 14 Aug 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Changed the picture of Chamba city, parking was not found
चंबा में पार्किंग के अभाव में तीन नंबर चौगान के रास्ते पर खड़ी बाइके। - फोटो : Chamba
चंबा। आजादी के बाद शहर की तस्वीर बदली है लेकिन, अभी तक पार्किंग का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। शहर में कई विकासात्मक कार्य हुए। चौगानों को संवारने से लेकर शहर की सड़कें चकाचक हुईं लेकिन अभी भी शहर में बेतरतीब पार्किंग से चालकों सहित आम जनता को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दो दशकों में शहर में सबसे बड़ी उपलब्धि जहां मेडिकल कॉलेज का खुलना रहा तो वहीं, दूसरी ओर शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए अपनी जिंदगी का बलिदान देने वाली रानी सुनयना के समाधि स्थल तक सड़क का निर्माण बड़ी उपलब्धि है। जबकि, आज तक पार्किंग का निर्माण नहीं हो हो सका। वहीं, जिले में कोई बड़े उद्योग भी नहीं लग पाए।
विज्ञापन

शहर के बुद्धिजीवियों ने कुछ इस तरह अपने शहर के विकास और रुके हुए विकास कार्यों पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि, शहर में एससी आवास के समीप पार्किंग निर्माणाधीन है लेकिन कार्य धीमी गति से चला हुआ है। वर्ष 2017 में भाजपा विधायक पवन नैयर ने इस कार्य को शुरू करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास समय की दरकार : राकेश
शहर निवासी राकेश कुमार का कहना है कि शहर में विकास समय की दरकार रहा। मेडिकल कॉलेज की सौगात या नए शीतला पुल निर्माण होने से शहर को काफी राहत मिली है। शहर में पार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है।
नहीं बनी मंगला-चुवाड़ी सुरंग: किशोर
शहर निवासी किशोर शर्मा का कहना है कुछ सालों में शहर में विकास की रफ्तार बढ़ी है। लेकिन अभी भी पार्किंग की दरकार है। कहा कि मंगला से चुवाड़ी के लिए सुरंग निर्माण को लेकर भी कोई पहल नहीं हुई है।
पर्यटन विकास भी जरूरी : संदीप
शहर निवासी संदीप मेहरा का कहना है कि शहर में विकास तो हुुआ है, लेकिन कुछ खामियां भी हैं। उन्होंने कहा कि चंबा में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से चंबा समृद्ध है। मूलभूत विकास के साथ पर्यटन विकास भी जरूरी है।
कुछ साल में बढ़ा विकास : एससी नैयर
शहर निवासी मेजर एससी नैयर का कहना है कि चंबा में बीते कुछ सालों में विकास की रफ्तार बढ़ी है। शहर के चौगानों की नगर परिषद ने सुध ली है। रानी सुनयना के समाधि स्थल के लिए भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर का कहना है कि भाजपा कार्यकाल में चंबा की अनदेखी हुई है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कार्य हैं जो अभी तक नहीं हो पाए हैं। कहा कि सत्ता में वापसी के बाद शहर में विकासात्मक कार्य युद्धस्तर पर शुरू करवाए जाएंगे।

सदर विधायक पवन नैयर का कहना है कि शहर में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए। रानी सुनयना के समाधि स्थल तक सड़क निर्माण, चंबा में मेडिकल कॉलेज सहित चौगानों का सौंदर्यीकरण प्रमुख है। कहा कि पार्किंग का कार्य चल रहा है। जल्द इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed