फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chandigarh's race for thalassemia medicine

Chamba News: थैलेसीमिया की दवाई के लिए चंडीगढ़ की दौड़

Wed, 22 Mar 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 22 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh's race for thalassemia medicine
चंबा। थैलेसीमिया बीमारी से जूझ रहे बीमार बच्चों के इलाज के लिए परिजनों को चंडीगढ़ से दवाई मंगवानी पड़ रही है। यहां पर उन्हें दस गोलियों के दवाई के पत्ते के 2,000 रुपये चुकाने पड़े रहे हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज में दवाई लेने के लिए उन्हें स्वयं मेडिकल कॉलेज टांडा जाना पड़ रहा है। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में थैलेसीमिया की दवाई उपलब्ध है लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में बीमार बच्चों को यह दवाई उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दवाई को उपलब्ध करवाने के लिए के लिए बीमार बच्चों के अभिभावक कई बार प्रबंधन से मांग कर चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले के किसी भी निजी केमिस्ट की दुकान में भी यह दवाई उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी थैलेसीमिया से पीड़ित है। पिछले सात सालों से वह उसका इलाज करवा रहे हैं लेकिन दवाई लेने के लिए उन्हें कभी टांडा तो कभी चंडीगढ़ जाना पड़ता है। चंबा मेडिकल कॉलेज में उन्हें दवाई नहीं मिल रही है। टांडा दवाई लेने के लिए जाने पर उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। आने-जाने का भाड़ा उन्हें अलग से खर्च करना पड़ता है। इसकी वजह से उन्हें अपनी बीमार बेटी का इलाज करवाने में काफी परेशानी हो रही है। जिले में 24 बच्चे गंभीर थैलेसीमिया से पीड़ित हैं। इन बच्चों को हर माह खून भी चढ़ाना पड़ता है। इसके साथ ही उन्हें डिफेयरसिरोक्स टेबलेट देनी पड़ती है। इसके चलते बीमार बच्चों के अभिभावक जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से मांग कर रहे हैं कि उनके बच्चों की सुविधा के लिए सरकारी दर पर उन्हें यह दवाई चंबा में ही उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के इलाज की दवाई यदि चंबा में नहीं मिल रही है तो इसे जिले में उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। -डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed