फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chambiali cuisine is pleasing to tourists in Dharamsala

धर्मशाला में पर्यटकों को खूब पसंद आ रहे चंबियाली व्यंजन

Sun, 27 Feb 2022 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
Chambiali cuisine is pleasing to tourists in Dharamsala
नॉट ऑन मैप संस्था की ओर से धर्मशाला स्टेडियम के पास लगाया गया चंबियाली व्यंजन का स्टॉल। - फोटो : Chamba
चंबा। कांगड़ा के धर्मशाला में मैच देखने आ रहे दर्शकों और पर्यटकों को चंबियाली व्यंजन और क्रॉफ्ट खूब भा रहे हैं। चंबा प्रशासन और पर्यटन विभाग पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने को लेकर चलाए जा रहे चलो चंबा अभियान के तहत नॉट ऑन मैप संस्था धर्मशाला स्टेडियम के पास फूड प्लाजा में इन दिनों चंबियाली व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही चंबा क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। यह स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों का आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। यहां पर चंबा रुमाल तथा चंबा थाल रखे गए हैं। जो भी व्यक्ति यहां पर पहुंच रहा है, उन्हें चंबा रुमाल, चंबा थाल तथा चंबा चप्पल समेत व्यंजनों तथा संस्कृति के बारे में नॉट ऑन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा की ओर से जानकारी दी जा रही है। इससे लोग चंबा की संस्कृति से भी रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

मनुज शर्मा का कहना है कि चलो चंबा अभियान के तहत फूड प्लाजा में 25 फरवरी से इसका आयोजन किया जा रहा है, जो कि सोमवार तक जारी रहेगा। चंबा की संस्कृति, खानपान, क्राफ्ट, चंबा चप्पल के अलावा संस्कृति की जानकारी लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed