फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba youth dies in road accident in America

Chamba News: चंबा के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

Mon, 11 Sep 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 11 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Chamba youth dies in road accident in America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। अमेरिका से पत्नी के साथ लौटने के बाद घर पर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करने का वायदा कर निकले बाड़का पंचायत के पृथ्वी गौतम (32) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
अमेरिका में पृथ्वी गौतम की पत्नी कैंडी ने फोन के जरिये परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। इसके बाद बूढ़े मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद अब मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन, विधायक से मिलकर बेटे की पार्थिव देह को पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले 62 वर्षीय भर्थुराम के घर पर उसकी वृद्ध पत्नी धन्नी देवी के अलावा बुढ़ापे का सहारा बेटा ही था। डलहौजी में जिम और बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर परिवार खर्च में कुछ मदद कर रहा था। वर्ष 2017 में डलहौजी में उसकी मुलाकात अमेरिका से आई पर्यटक कैंडी से हो गई। दोनों ने समय साथ बिताने के बाद शादी करने का निर्णय किया। वह उसे अपने साथ अमेरिका ले गई और वहीं पर दोनों ने शादी रचा ली। कुछ समय पूर्व ही पृथ्वी अपने घर लौटा और माता-पिता से जल्द घर लौट कर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर यहीं बसने की बात कही। इससे वृद्ध माता-पिता को भी हौंसला मिल गया, लेकिन अमेरिका लौटने पर बीते दिनों कार हादसे में पृथ्वी गौतम की मौत हो गई। अब मृतक की पत्नी अमेरिका की सरकार से उसके पति का पैतृक गांव में ही अंतिम संस्कार करने के लिए आर्थिक गुहार लगा रही हैं, जबकि मृतक के परिजन जिला प्रशासन और विधायक से उसके बेटी की पार्थिव देह वापिस लाने की गुहार लगा रहे हैं। बाड़का पंचायत प्रधान प्रहलाद कुमार ने बताया कि निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाले भर्थुराम ने बेटे का शव वापिस गांव लाने के लिए प्रशासन और विधायक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed