फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba will get 15 new buses, now will not have to resort to Khatara

Chamba News: चंबा को मिलेंगी 15 नई बसें, अब नहीं लेना होगा खटारा का सहारा

Wed, 04 Dec 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 04 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Chamba will get 15 new buses, now will not have to resort to Khatara
चंबा। एचआरटीसी चंबा डिपो को 15 नई बसें मिलने जा रही हैं। जिनसे परिवहन सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। कैबिनेट की बैठक में चंबा डिपो को नई बसों की मंजूरी मिली है। ये नई बसें पुरानी और खटारा हो चुकीं बसों की जगह चलेंगी, जो लंबे समय से यात्रियों की असुविधा का कारण बन रही थीं। जानकारी के अनुसार चंबा जिला में लंबे समय से खटारा और पुरानी बसों का इस्तेमाल हो रहा था। जिनकी स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती थी।
विज्ञापन


इन खटारा बसों में सुरक्षा मानकों का पालन करना मुश्किल था और सड़कों की खस्ताहालत में ये बसें अकसर यात्रियों को झटके देती थीं। यात्रियों को अकसर बसों में बैठने की परेशानी होती थी और कई बार तो समय पर बसें भी नहीं मिलती थीं। अब नई बसों के मिलने से इन समस्याओं का समाधान होगा। इन 15 नई बसों के आने से यात्रियों को अब आरामदायक सीटिंग और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का एहसास होगा। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों को इन नई बसों में यात्रा करने में अधिक आराम महसूस होगा। नई बसों का संचालन सिर्फ यात्री सुविधा में ही सुधार नहीं करेगा, बल्कि इससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बसों के चलने से स्थानीय चालक, कंडक्टर और अन्य कर्मचारी को रोजगार मिलेगा। इस कदम से न केवल यात्रा के अनुभव में सुधार होगा, बल्कि चंबा जिले के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। यह पहल एचआरटीसी की ओर से एक अहम कदम साबित होगी।
विज्ञापन

एक माह में इन रूटों पर हांफी बसें
जिले मेें एक माह में लगभग छह से सात रूटों पर बसें खराब हो चुकी है। इनमें चंबा-भंजराडू, घूम, बैरागढ़, सिल्लाघ्राट, पठानकोट और मंगलेरा रूट के यात्रियों को बीच रास्ते में बस खराब होने से परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट की बैठक में सभी डिपो को नई बसें मिलने की मंजूरी मिली है। चंबा को भी 15 तक नई बसें मिलनी की उम्मीद है।
शूगल सिंह, डीडीएम, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed