{"_id":"6005c5758ebc3e33bf2f6013","slug":"chamba-tissa-road-15-notice-for-illigal-consturction-by-pwd-chamba-news-sml358184461","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर अवैध कब्जा करने वाले 15 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर अवैध कब्जा करने वाले 15 लोगों को नोटिस
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर फोल्गत से लेकर तीसा तक सड़क किनारे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले 15 लोगों को लोनिवि ने नोटिस जारी किए हैं। इसके जरिए लोगों को अवैध कब्जे हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद भी अगर लोग अवैध कब्जों को नहीं हटाते हैं, तो आगामी कार्रवाई के लिए लोनिवि राजस्व विभाग को पत्र लिखेगा।
राजस्व विभाग कब्जा धारकों की भूमि की निशानदेही करेगा। इसके बाद अवैध कब्जा साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसी परिस्थिति में मौके पर ही अवैध कब्जा हटाया जाएगा। हालांकि लोनिवि ने अवैध कब्जाधारियों को कब्जे हटाने के लिए पहले ही नोटिस भेज दिए हैं। ताकि उपरोक्त कार्रवाई से उन्हें बचाया जा सके। चंबा-तीसा मार्ग पर सड़क के किनारे कई लोगों ने अवैध कब्जा करके मकान और दुकानों समेत अन्य निर्माण कर रखे हैं। इसकी वजह से सड़क का दायरा कम हो गया है।
इसकी वजह से मार्ग पर वाहन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विभाग ने अवैध कब्जा धारकों को पहले भी नोटिस जारी किए थे। मगर इसके बावजूद भी कब्जाधारियों ने अवैध कब्जे नहीं हटाए। इसको लेकर लोनिवि सख्ती से कार्रवाई करने जा रहा है। इसलिए आखिरी मौके के रूप में कब्जाधारियों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। एक महीने के बाद राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर मौके पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि मार्ग पर अवैध कब्जा करने वाले 15 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। एक महीने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई को अंजाम देगा।