{"_id":"6af5edb8f50007e8a10649eb","slug":"chamba-tisa-road-remains-operational-despite-damaged-retaining-walls-chamba-news-c-88-1-ssml1007-202740-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टूटे डंगों के सहारे दौड़ रहा चंबा-तीसा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टूटे डंगों के सहारे दौड़ रहा चंबा-तीसा मार्ग
Thu, 12 Nov 2026 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
बालू से कियाणी और राजपुरा तक कई जगह सड़क के किनारे धंसे, सुरक्षा इंतजाम भी नदारद
रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही के बावजूद न क्रैश बैरियर, न ही चेतावनी बोर्ड
मोहम्मद अयूब
चंबा। चंबा-तीसा और राजनगर मार्ग पर सफर करना वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कहीं टूटे डंगे सड़क को सहारा देने में नाकाम हैं तो कहीं किनारों के धंसने से वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना हुआ है।
बालू, घोल्टी, राजपुरा और कियाणी समेत कई स्थानों पर सड़क की बदहाल स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। हैरानी यह है कि इन खतरनाक हिस्सों पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम भी नजर नहीं आते।
लोगों के अनुसार चंबा-तीसा मार्ग पर कई जगह डंगे टूटने से सड़क के किनारे कमजोर हो चुके हैं। विशेषकर कियाणी के पास सड़क का एक हिस्सा धंसने की स्थिति में है। यहां से गुजरते समय चालकों को बेहद सतर्क रहना पड़ता है। सड़क के संकरे हिस्सों में बसों और टैक्सियों को निकालना भी आसान नहीं है। ऐसे में सामने से दूसरा वाहन आने पर मुश्किल और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
--
रात और बारिश में बढ़ जाता है खतरा
क्षतिग्रस्त हिस्सों पर क्रैश बैरियर और चेतावनी बोर्ड न होने से खतरा और गंभीर हो जाता है। रात के अंधेरे में सड़क की टूटी किनारियां आसानी से दिखाई नहीं देतीं। बारिश के दौरान स्थिति और जोखिम भरी हो जाती है। मार्ग से रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सुरक्षा इंतजामों की कमी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि समस्या को कई बार संबंधित विभाग के ध्यान में लाया जा चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब खतरनाक स्थानों की जानकारी विभाग के पास है तो वहां मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम करने में देरी क्यों हो रही है।
--
चंबा-तीसा मार्ग पर कई जगह सड़क की हालत खराब है। विभाग को किसी हादसे का इंतजार किए बिना मरम्मत करवानी चाहिए। - मनोज टंडन, बस चालक
--
टूटे डंगों के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का डर बना रहता है। यहां मजबूत सुरक्षा दीवार बनाई जानी चाहिए। - नीरज शर्मा, टैक्सी चालक
--
- रात के समय सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई नहीं देते। ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड और क्रैश बैरियर लगाने जरूरी हैं। - अनिल कुमार, दोपहिया चालक
--
- मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। विभाग को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर जल्द सुधार कार्य करवाना चाहिए। - अनवर, वाहन चालक
--
सड़क की स्थिति का निरीक्षण करवाया जाएगा। जिन स्थानों पर डंगे क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहां मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। दुर्घटना की आशंका वाले हिस्सों को चिह्नित कर सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। वाहन चालकों की सुविधा और सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। - जीत सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग