फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba theft case in shop dharwala chamba

धरवाला बाजार में दुकान के अंदर से 42000 रूपये की नकदी उड़ा ले गए चोर

Sun, 19 Jul 2020 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
chamba theft case in shop dharwala chamba
चंबा। धरवाला बाजार में होलसेल की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर ने दुकान से करीब 42 हजार रुपये की रकम उड़ाई है। आरोपी खिड़की के जरिये दुकान में दाखिल हुआ। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के अंधेरे का फायदा उठाकर खिड़की तोड़ कर चोर धरवाला बाजार में होलसेल की दुकान के भीतर घुसा। इसके बाद उसने कैश काउंटर का गल्ला तोड़कर भीतर रखी 42 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

चोरी करने के बाद वह उसी रास्ते बाहर चला गया। चोरी का पता उस समय लगा जब दुकान मालिक सुबह के समय दुकान खोलकर भीतर पहुंचा। इस दौरान दुकान के भीतर गल्ले का ताला टूटा था। वहीं सामान बिखरा पड़ा था। इसको लेकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैहरा चौकी से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान में चोरी की वारदात से जुड़े जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इसकी जांच की जा रही है। दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी में एक भी व्यक्ति देखा गया है। हालांकि आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। जबकि बाहर उसके साथ कोई और व्यक्ति मौजूद था, इसका पता आरोपी के पकड़े जाने पर ही चल पाएगा।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि धरवाला में दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में पूरा प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed