{"_id":"68fb6d82bbba17866d0e0a7c","slug":"chamba-teacher-arrested-in-girl-s-kidnapping-case-suspended-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: युवती के अपहरण मामले में गिरफ्तार शिक्षक को किया निलंबित, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: युवती के अपहरण मामले में गिरफ्तार शिक्षक को किया निलंबित, जानें पूरा मामला
Fri, 24 Oct 2025 05:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Oct 2025 05:45 PM IST
सार
आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित ।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सलूणी क्षेत्र में युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को शिक्षा निदेशालय ने निलंबित कर दिया है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी किए हैं। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, युवती का अभी तक सुराग नहीं मिला है। युवती 28 सितंबर से लापता है। युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस टीम आरोपी शिक्षक से पूछताछ कर रही है। शिक्षा विभाग के ओएसडी उमाकांत आनंद ने बताया कि निदेशालय की ओर से शिक्षक को निलंबित किया गया है। इसकी सूचना संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य को भी प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन