फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba school not get fund from dc office

परीक्षाओं में बेहतर परिणाम ना देने वाले स्कूलों को नहीं जारी होगा उपायुक्त कार्यालय से फंड

Mon, 27 Jan 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
chamba school not get fund from  dc office
चंबा। परीक्षाओं में बेहतर परिणाम न लाने वाले स्कूलों को अब उपायुक्त कार्यालय से किसी प्रकार का फंड जारी नहीं किया जाएगा। उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने यह आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिस स्कूल का रिजल्ट बढ़िया होगा, उन्हीं स्कूलों को प्रशासन से विकासात्मक कार्यों के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षाओं में प्रतिशतता सुधारने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह के निर्देश जारी करने का उपायुक्त का मकसद है कि स्कूल अपनी परिणाम प्रतिशतता बढ़ाने पर बल दें। शहर में जीरो प्वाइंट के समीप पार्किंग विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। उपायुक्त विवेक भाटिया ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इस जगह पर चरणबद्ध तरीके से बेहतर व्यवस्थाओं से युक्त पार्किंग बनाई जाएगी। चौगान के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण को लेकर उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पार्किंग की टेक्निकल स्वीकृति एक हफ्ते में करवाएं।
विज्ञापन

जिससे टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी हो और निर्माण कार्य शुरू हो जाए। उपायुक्त ने कहा कि खज्जियार में पार्किंग स्थल विकसित करने के लिए एफसीए के तहत मामला तैयार करवाया जाए। विवेक भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाना जरूरी है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षा उपनिदेशक (निरीक्षण) को जिले के विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक भाटिया ने कहा कि जिले में जिन 52 स्कूलों में कमरों के निर्माण का कार्य शुरू होना है, उसमें गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने हिमुडा को निर्देश देते हुए कहा कि कमरों के निर्माण के लिए तय समयसीमा का पूरा ध्यान रखा जाए।

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 4 महीनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा हो। उन्होंने हिमुडा को कहा कि प्रीफैबरीकेटेड स्ट्रक्चर की संभावनाओं को भी तलाशें। उपायुक्त ने जिले में टूरिस्ट गाइडों की डायरेक्ट्री तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगितात्मक ओरियंटेशन आधारित कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed