{"_id":"5fcbb8fc8ebc3ecf914b4a1f","slug":"chamba-remains-of-body-found-a-person-missing-from-two-and-half-year-chamba-news-sml3536095115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई सालों से लापता व्यक्ति के अवशेष बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई सालों से लापता व्यक्ति के अवशेष बरामद
विज्ञापन
चंबा। ढाई सालों से लापता चल रहे व्यक्ति के शनिवार को नाले के पास से अवशेष बरामद हुए हैं। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र रावण निवासी गांव भडोली डाकघर रठियार के रूप में है। वह ढाई वर्ष पहले घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे तलाशने का भरसक प्रयास किया। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शनिवार सुबह के समय पुलिस को भलोली नामक स्थान पर जंगल के पास नाले में एक शव के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर शव के कपड़े थे और शरीर के कुछ अवशेष पड़े थे। शव की पहचान करने के लिए लापता पवन कुमार के परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने कपड़ों से उसकी पहचान की। पहचान करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण गिरने को माना जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने इस मामले को सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। ढाई साल बाद अचानक अवशेष मिलने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि भलोली के पास नाले में ढाई सालों से लापता व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मृतक के परिजनों ने उसके कपड़ों से की है। पुलिस मामले की जांच को अंजाम दे रही है।