फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba police work with ppt mask

चंबा में पीपीटी मास्क पहन कर डयूटी कर रहे पुलिस कर्मचारी

Mon, 13 Apr 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
chamba police work with ppt mask
चंबा। लॉक डाउन के दौरान मुख्य चौराहों पर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मी अब मास्क पहनकर ड्यूटी करेंगे। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी को किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। शुरूआती तौर पर पुलिस विभाग ने ये मास्क ट्रैफिक ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को मुहैया करवाएं है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी विभाग ये मास्क आवंटित करेगा। सड़क पर ड्यूटी करते समय पुलिस कर्मचारी आवाजाही कर रहे लोगों के संपर्क में रहते हैं। इस दौरान लोगों से पुलिस कर्मचारी को किसी प्रकार का संक्रमण न हो। इसके लिए पुलिस विभाग ने ड्यूटी देने वाले जवानों की सुरक्षा के लिए मास्क मुहैया करवाए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चंबा शहर के मुख्य चौराहों पर जहां लोगों की सबसे ज्यादा आवाजाही रहती है। वहां पर ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मचारी मास्क पहने हुए नजर आए। इस मास्क से पुलिस कर्मचारी का पूरा चेहरा शीशे की फ्रेम से ढक जाता है। जबकि पुलिस कर्मचारी को मास्क के पहनने के बाद देखने में किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed