फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Pangi Via Sach Pass road restoration work in full swing

50 से 70 फीट ऊंचे ग्लेशियरों को काट रास्ता बनाना बना चुनौती

Thu, 24 Mar 2022 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Pangi Via Sach Pass road restoration work in full swing
चंबा-पांगी साच पास मार्ग से बर्फ को हटाने में जुटी जेसीबी। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। लोक निर्माण विभाग चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग को 20 मई तक रिकॉर्ड समय में खोलने की योजना बना रहा है। किलाड़ मुख्यालय की ओर से 17 किलोमीटर और चंबा की ओर से बैरागढ़ तक 7 किलोमीटर सड़क से बर्फ को हटा दिया गया है। उसके बाद अब विभाग के समक्ष 15 हिमखंडों को काट कर रास्ता बनाने की चुनौती है। विभाग योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए इस काम को अंजाम देने में जुटा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर वर्ष सर्दियों में भारी हिमपात के कारण छह माह के लिए चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग यातायात के लिए बंद हो जाता है। विभाग की मशीनरी बैरागढ़ से आगे सड़क को बहाल करने में जुटी है। विभाग के समक्ष कालावन में गिरे 70 फीट हिमखंड को काट कर रास्ता बनाने की चुनौती है। साथ ही कर्थ नाला में 50 से 60 फीट ऊंचे दस हिमखंडों सहित पांच अन्य हिमखंडों के बीच से रास्ता बनाना भी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते वर्ष भारी बर्फबारी के बाद जून में लोनिवि ने चंबा-पांगी वाया साच पास मार्ग यातायात के लिए बहाल किया था। वर्तमान में पांगी के लोगों को जम्मू, पंजाब और हिमाचल राज्यों से होकर ही जिला मुख्यालय चंबा पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा से वाया साच पास किलाड़ की दूरी 175 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में आठ से दस घंटे का समय लगता है। मार्ग बंद होने से पांगीवासियों को टैक्सियों में वाया जम्मू या मनाली होते हुए लंबा सफर तय कर चंबा पहुंचना पड़ता है।

लोनिवि पांगी के अधिशासी अभियंता विशाल चोपड़ा ने बताया कि चंबा-पांगी वाया साच मार्ग को मई 20 तक बहाल करने की योजना है। कहा कि मशीनरी चंबा और पांगी की तरफ से बर्फ हटा कर रास्ता बनाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed