फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba panchyat election youngster feel happy cast vote

पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं में दिखा जोश, मतदान के लिए उत्साह

Tue, 19 Jan 2021 06:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
chamba panchyat election youngster feel happy cast vote
मंगला पंचायत में मतदान करने के लिये लाईन में खड़ी महिला मतदाता। - फोटो : Chamba
चंबा। जिले में दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। युवा सुबह की मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए पहुंच गए थे, यहां उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक तरफ जहां युवाओं में मतदान को लेकर गजब का जोश दिखा वहीं, उन्होंने लोगों से सही उम्मीदवार के चयन की भी अपील की।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों में सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा मतदाता केंद्रों में पहुंचे। ग्राम पंचायत बनीखेत के वार्ड नंबर पांच में सक्षम ठाकुर, वंशिका पठानिया और मुदित ठाकुर ने पहली बार मतदान किया।
विज्ञापन

पल्लवी, भवनेशा, ललिता और सुनिधि ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत मंगला के वार्ड नंबर पांच टिकरू में युवा मतदाता पूजा, मीनाक्षी, अक्षिता और पल्लवी ने भी पहली बार वोटिंग की। युवा वर्ग पहली मर्तबा मतदान करने के लिए काफी उत्सुक दिखे। युवाओं के मुताबिक मताधिकार का प्रयोग कर वे गर्व महसूस कर रहे हैं।

शेरपुर में वोटिंग के दौरान लाईन में बैठकर अपनी बारी को इंतजार करती महिलाऐं।

शेरपुर में वोटिंग के दौरान लाईन में बैठकर अपनी बारी को इंतजार करती महिलाऐं।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed