फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news urben body chamba bjp rules president nilam nayar and vice president seema take oath

नगर परिषद चंबा पर भाजपा का कब्जा, दूसरी बार नीलम नैयर बनी अध्यक्ष, सीमा उपाध्यक्ष

Mon, 18 Jan 2021 05:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
chamba news urben body chamba bjp rules president nilam nayar and vice president seema take oath
नगर परिषद चंबा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम नैयर व उपाध्यक्ष सीमा कश्यप। - फोटो : Chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। नगर परिषद चंबा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने कब्जा कर लिया। सदर विधायक की पत्नी चौंतड़ा वार्ड से जीत हासिल करने वाली नीलम नैयर दूसरी बार नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुई। जबकि जनसाली वार्ड की पार्षद सीमा कश्यप को नगर परिषद चंबा का उपाध्यक्ष चुना गया।
यह प्रक्रिया निर्विरोध हुई। इससे पहले नगर परिषद चंबा के सभी पार्षदों को एसडीएम चंबा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसके बाद नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए एक-एक नामांकन आया।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा में भाजपा का कब्जा होने के बाद कार्यकर्त्ताओं ने शहर में आतिशबाजी की और रैली निकालकर खुशी का इजहार किया। शहर की मुख्य चौक पर सदर विधायक पवन नैयर ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चंबा में विकास की रफ्तार तेज की जाएगी और ज्वलंत मुद्दों का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा संयंत्र केंद्र की समस्या का करेंगे समाधान : नीलम नैयर
निर्विरोध चुनी गई नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि शहर की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा। साथ ही कूड़ा संयंत्र केंद्र का भी समाधान किया जाएगा।
अचानक पसर गया सन्नाटा
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद उपाध्यक्ष के नामांकन की बारी आई। मगर नाम लेते ही बचत भवन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में सन्नाटा पसर गया। दरअसल नामांकन भरने वाले पार्षद के बजाय प्रस्तावक का नाम की घोषणा हो गई। इसके चलते सभी पार्षद हैरान रह गए। बहरहाल, तुरंत इस गलती को दुरुस्त करते हुए एसडीएम ने सीमा कश्यप को उपाध्यक्ष बताया।

कांग्रेस नहीं जुटा पाई समर्थन
नगर परिषद चंबा के चुनावों में कांग्रेस समर्थित तीन ही पार्षद जीत हासिल कर पाए। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को दावेदारी ठोंकने के लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त समर्थन नहीं बन पाया। बहरहाल, दोनों पदों के लिए भाजपा की ओर से ही एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इसके बाद निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed