फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news himachal news vikas khand salooni electricity board repairing line

Chamba News: सलूणी में बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गया बोर्ड

Sat, 24 Dec 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
chamba news himachal news vikas khand salooni electricity board repairing line
चंबा के सलूणी में बिजली लाइनों को दुरुस्त करते कर्मचारी। - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में बर्फबारी के दौरान लोगों को बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए बिजली बोर्ड सतर्क हो गया है। बर्फबारी होने से पहले बिजली की लाइनों की मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन

जिन इलाकों में अधिक मात्रा में बर्फबारी होती है, वहां पर प्राथमिकता के आधार पर बिजली की खराब तारों को बदला जा रहा है। इसके लिए बोर्ड बिजली के घोषित कट भी लगा रहा है ताकि, उपभोक्ताओं को बर्फबारी में बिजली की निर्बाध आपूर्ति दी जा सके। सलूणी उपमंडल के कई गांव ऐसे हैं जोकि बर्फ से ढके रहते हैं। इन गांवों में बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को अंधेरे में सर्द रातें काटनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

इस बार सर्दियों में लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए बोर्ड अभी से बिजली की पुरानी लाइनों को बदलने में जुट गया है।
बोर्ड ने उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील की है। बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल रघुवंशी ने बताया कि उपमंडल की सभी बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। बर्फबारी के दौरान लोगों को बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed