फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news guru parv celebration shobha yatra processionize

चंबा में पंच प्यारों ने की शोभा यात्रा की अगुवाई

Tue, 19 Jan 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
chamba news guru parv celebration shobha yatra processionize
गुरू गोविंद सिंह पर्व के उपल्क्ष में शहर में शोभायात्रा के दौरान पंज प्यारे। - फोटो : Chamba
चंबा। गुरु गोबिंद सिंह का गुरु पर्व 19 जनवरी को अर्जुन नगर चंबा में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार शाम चार बजे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जनसाली से आरंभ होकर शहर का भ्रमण करने के बाद अर्जुन नगर में पहुंचकर हुई। इस दौरान पंज प्यारों ने शोभायात्रा की अगुवाई की। वहीं, महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग टोलियों में भजन-कीर्तन भी किया। इसी क्रम में बुधवार सुबह दस बजे अखंड पाठ आरंभ होगा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। भाई सुरजीत सिंह अमृतसर वाले कीर्तन दरबार में रागी जत्था रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा साढ़े बारह बजे से लेकर तीन बजे तक गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित होगा। गुरु पर्व के चलते 16 जनवरी को बरौर, 17 जनवरी को मंगला गुरुद्वारा, 18 जनवरी को मिंडा गुरुद्वारा, 19 जनवरी को सिंह सभा गुरुद्वारा जनसाली के तहत प्रभात फेरियां निकाल कर शब्द कीर्तन किया गया। इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह सभा जनसाली में सोमवार सुबह दस बजे से श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया। वहीं, मंगलवार को गुरुद्वारा सिंह सभा जनसाली ने नगर कीर्तन का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed