{"_id":"60031d7c8ebc3e30d030a37a","slug":"chamba-missing-girl-recovered-from-karnatka-chamba-news-sml3579886124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसा से लापता नाबालिग कर्नाटक में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसा से लापता नाबालिग कर्नाटक में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सदर पुलिस ने 15 दिन पहले लापता हुई नाबालिग को आरोपी सहित कर्नाटक से बरामद कर लिया है। नाबालिग का पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। दो जनवरी को चंबा थाना में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नाबालिग और आरोपी को ढूंढने के लिए दबिश दी। मगरन उनका कहीं पर भी कोई पता नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग को आरोपी हिमाचल से बाहर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने पंजाब के अमृतसर और महाराष्ट्र में दबिश देकर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। मगर वहां पर भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
12 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि लापता को भगाने वाले आरोपी को कर्नाटक के बेल गांव में देखा गया है। इसके बाद चंबा थाना की टीम कर्नाटक के लिए रवाना हुई। यहां पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने नाबालिग और आरोपी को वहां पर बरामद कर लिया। यहां से उन्हें चंबा लाया गया।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने नाबालिग का चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही आरोपी को थाने में रखा गया है। चंबा थाना की टीम ने अपहरण के मामले में दूसरी बाहर बाहरी राज्य से नाबालिग को ढूंढने में सफलता पाई है।
थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी और नाबालिग को कर्नाटक से बरामद कर लिया गया है। नाबालिग को उसके परिजनों को सौंपा गया है। आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।