{"_id":"5856858c4f1c1baa60c05e4d","slug":"chamba-medical-college-supervision","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर स्वास्थ्य सचिव ने जताया असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर स्वास्थ्य सचिव ने जताया असंतोष
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 18 Dec 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करते सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने रविवार को चंबा पहुंचने पर मेडिकल कॉलेज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
रविवार सुबह स्वास्थ्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि का अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने लैपरोसी अस्पताल व हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों का निरीक्षण किया। जहां पर मेडिकल कॉलेज के आवास बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान अस्पताल में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी को दिशा-निर्देश भी दिए। उसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने टीवी अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां पर मरीजों के वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने अपनी असहमति जताई। जिसको लेकर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी कड़े निर्देश दिए कि टीवी अस्पताल में सफाई व्यवस्था सही होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से मरीजों को अन्य बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने टीवी अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वास्थ्य सचिव को बताया कि अस्पताल में शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके अलावा अस्पताल भवन में बिजली की वायरिंग भी काफी पुरानी हो चुकी है। जिसे ठीक करवाने की जरूरत है। जिसके ऊपर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने टीवी अस्पताल के पास मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के लिए बनाए जाने वाले आवासों का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने दरबार हाल व क्षेत्रीय अस्पताल का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र ककीरा के भवन की खस्ता हालत को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण को लेकर बनाया अस्टीमेट उन्हें भेजा जाए।