फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba last phase panchyat election held towmorow

चंबा में तीसरे चरण में 83 पंचायतों में होगा मतदान

Wed, 20 Jan 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
chamba last phase panchyat election held towmorow
चंबा। जिले में आज पंचायतीराज संस्थाओं के अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए वीरवार को मतदान होगा। इसमें जिले की 83 पंचायतों के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया के लिए बुधवार सुबह ही पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही दोपहर एक बजे तक पोलिंग स्टेशन संबंधी रिपोर्ट कार्यालय में भेजने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। खैर, पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने पोलिंग बूथों पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर व्यवस्थाओं संबंधी रिपोर्ट कार्यालय में भेजी।
विज्ञापन

बताते चलें कि पंचायतीराज चुनावों के तहत पहले चरण में 17 जनवरी को 114 पंचायतों, दूसरे चरण में 19 जनवरी को 112 और अब 21 जनवरी को 83 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया होगी। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसी दिन देर शाम नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। हालांकि, जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के परिणामों के लिए उम्मीदवारों को इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

अंतिम चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान के ही दिन पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मेंबर के परिणाम घोषित हो जाएंगे। उपायुक्त चंबा डीसी राणा का कहना है कि पंचायती राज चुनावों को लेकर अंतिम चरण का मतदान आज होगा। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए केंद्रों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed