{"_id":"5ecfed6b8ebc3e90a939200f","slug":"chamba-kiyani-line-brek-due-to-strom-chamba-news-sml3341496197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कियाणी में बिजली लाईन पर गिरा पेड़, 35 परिवारों ने अंधेरे में गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कियाणी में बिजली लाईन पर गिरा पेड़, 35 परिवारों ने अंधेरे में गुजारी रात
विज्ञापन
कियाणी (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत कियाणी में भारी अंधड़ के चलते एक पेड़ विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे विद्युत लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
लाइन क्षतिग्रस्त होने से पंचायत के गांव निचली कियाणी में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने के बाद वीरवार केे विद्युत बोर्ड की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक विद्युत बोर्ड के कर्मी जुटे थे। बिजली आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी।
जानकारी के अनुसार बिजली लाइन पर पेड़ करीब साढ़े सात बजे गिरा। इससे लाइन के साथ-साथ विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
ग्रामीण हेमंत, कालू, किट्टू, सुरजीत सिंह, संजय कुमार, मिंटू और छोटू ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण उन्हें पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। जबकि वीरवार को भी शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर डटी है। उन्होंने कहा कि शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।