फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba khajjiar road closed due to landslide

आठ घंटे बाधित रहा चंबा-खज्जियार, वाहनों के थमे पहिए

Tue, 25 Aug 2020 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
chamba khajjiar road closed due to landslide
चंबा। गेट के समीप भूस्खलन होने से चंबा-खज्जियार मार्ग बाधित हो गया। इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आईं। देर रात करीब दस बजे यह मार्ग बाधित हो गया था। इस वजह से कई वाहन चालकों को पूरी रात गाड़ी में ही गुजारनी पड़ी। सुबह के सूचना मिलने के बाद मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल करने के प्रयास शुरू किए। मार्ग बहाल होने के बाद चालकों ने राहत की सांस ली। करीब आठ घंटे तक मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबा-खज्जियार मार्ग पर मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। देर रात अचानक गेट के समीप पहाड़ दरक गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। इस वजह से कई लोग मार्ग पर ही फंस गए। रात होने के कारण लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू नहीं कर पाया।
विज्ञापन

इस कारण दर्जनों वाहन रात भर मार्ग पर ही फंसे रहे। इसके बाद सुबह एक-बार फिर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मेन पावर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने के कार्य में जुट गई। इस कार्य में लोनिवि की लेबर को मशक्कत करनी पड़ी। विभाग ने सड़क पर गिरे मलबे को ट्रकों में भर कर दूसरी जगहों पर फिंकवाना पड़ा। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देर रात भूस्खलन होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। मंगलवार सुबह मार्ग बहाल कर दिया गया। बरसात के मौसम में पहाड़ दरकते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed