फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba jot road one injured in accident

चंबा-जोत मार्ग पर बेकाबू कार ने सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को मारी टक्कर

Thu, 22 Oct 2020 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
chamba jot road one injured in accident
चंबा। चंबा-जोत मार्ग पर बेकाबू कार ने भटालवां के पास सड़क किनारे हनुमान मंदिर में आराम कर रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। कार की टक्कर से व्यक्ति की टांग टूट गई है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने घायल की टांग का उपचार किया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 279, 337 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की पहचान नरेंद्र पाल सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी गांव पहलाकी डाकघर प्रंघाला (मुकेरिया) के रूप में हुई है। वह चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने वाली कंपनी में साइट इंजीनियर है।
विज्ञापन

वीरवार को दोपहर के समय वह खाना खाने के बाद अन्य कामगारों के साथ हनुमान मंदिर की सीढ़ी में आराम कर रहा था। इसी दौरान जोत की तरफ से बेकाबू कार तेज गति से उनकी तरफ आई। इससे पहले कि वे वहां से हट पाते गाड़ी उनसे टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कार की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed