फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba jot road blocked due to landslide

चंबा-जोत मार्ग पर भटालवां के समीप दरका पहाड़, वाहनों की आवाजाही ठप्प

Mon, 27 Jan 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
chamba jot road blocked due to landslide
मंगला (चंबा)। चंबा-जोत मार्ग पर भटालवां के समीप एक बार फिर पहाड़ दरक गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई। शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे भूस्खलन होने के कारण मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। रविवार को सुबह के समय लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा ने मार्ग बहाल करने के प्रयास किए।
विज्ञापन

यहां टनों के हिसाब से गिरे मलबे को हटाने के लिए तीन मशीनें लगाई गई। दोपहर बारह बजे मार्ग बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को सफलता मिली। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सरकारी बस भी यहां कीचड़ में फंस गई। इस कारण डेढ़ घंटा यातायात प्रभावित हुआ। दस बजे लोक निर्माण विभाग ने कीचड़ में फंसी बस को निकाला।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, धर्म चंद, संजय कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुुमार, लक्ष्मण दास, प्रकाश चंद, वीनू राम, दर्शन कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, राहुल और विक्की ने बताया कि मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। पिछले साल भी यहां रात के समय पहाड़ दरका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण मलबे के नीचे ऑपरेटर सहित पोकलेन मशीन दब गई थी। इस हादसे में पोकलेन मशीन ऑपरेटर की जान चली गई थी। तबसे यहां भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से यहां भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग उठाई है।

लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के सहायक अभियंता मीत शर्मा का कहना है कि शनिवार देर रात को पहाड़ दरक गया था। सुबह के वक्त तीन मशीनें लगाकर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed