फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba ITI's spectacular victory in basketball match

Chamba News: बास्केटबाल मुकाबले में चंबा आईटीआई की शानदार जीत

Thu, 24 Apr 2025 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 24 Apr 2025 07:02 AM IST
विज्ञापन
Chamba ITI's spectacular victory in basketball match
बास्केटबाल की विजेता चंबा आईटीआई की टीम स्टाफ सदस्यों के साथ। -स्रोत : संस्थान
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबाल और खो-खो के रोमांचक मुकाबले खेले गए। बास्केटबाल के मुकाबले में आईटीआई चंबा ने गरनोटा को 64-34 के विशाल अंतर से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


वहीं, खो-खो के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बट्ट आईटीआई बौंखरीमोड़ की टीम ने गरनोटा को 10-2 से हराया। दूसरे क्वार्टरफाइनल में लचोड़ी ने भरमौर को 15-2 के अंतर से हराया, जबकि तीसरे क्वार्टरफाइनल में चंबा की टीम ने खुशनगरी को 14-2 से हराया। चौथे क्वार्टरफाइनल में छतराड़ी की टीम ने मां ज्वाला आईटीआई को 11-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मनोज कुमार ने दी।
विज्ञापन



चंबा और गरनोटा के बीच होगा वॉलीबाल का फाइनल

खो-खो के पहले सेमीफाइनल में बट्ट आईटीआई बौंखरीमोड़ की टीम ने छतराड़ी आईटीआई की टीम को 9-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल के पहले सेमीफाइनल में चंबा ने छतराड़ी को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गरनोटा ने लचोड़ी को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चंबा और गरनोटा आईटीआई के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed