{"_id":"69f7836ae4b504792e09271c","slug":"chamba-iti-became-the-overall-winner-abhishek-became-the-best-athlete-chamba-news-c-88-1-cmb1014-182321-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा आईटीआई बना ओवरऑल विजेता, अभिषेक बेस्ट एथलीट बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा आईटीआई बना ओवरऑल विजेता, अभिषेक बेस्ट एथलीट बने
Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ी नवाजे
आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंस
बनीखेत (चंबा)। बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में जिला स्तरीय अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस दौरान एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि पधारे।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई चंबा विजेता बना। राजकीय आईटीआई कोटी उपविजेता रहा। कबड्डी में राजकीय आईटीआई चंबा प्रथम, बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ उपविजेता रहा। बास्केटबाल में राजकीय आईटीआई चंबा विजेता और राजकीय आईटीआई गरनोटा उपविजेता रहा। खो-खो में भी चंबा आईटीआई ने बाजी मारी। कोटी आईटीआई उपविजेता रहा। बैडमिंटन का खिताब भी चंबा आईटीआई ने जीता। छतराड़ी आईटीआई उपविजेता रहा। ओवरऑल चैंपियन का खिताब राजकीय आईटीआई चंबा के नाम रहा। चंबा आईटीआई के अभिषेक को बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उधर, बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ के प्रधानाचार्य एवं जिला आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रबंध सचिव परवेज अली बट्ट और एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर राहुल राठौड़ ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। परवेज अली बट्ट ने बताया कि चार दिन तक चली प्रतियोगिता में 8 सरकारी और निजी आईटीआई के 234 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं बट्ट आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अंत में मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उपविजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर बट्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की निदेशक तमन्ना बट्ट, गुरजीत सिंह, डॉ. अनुज कौशल, डॉ. इति कौशल, संजय बकारिया, लीला देवी, डीपीई राजीव कौशल, डीपीई विजय कुमार, डीपीई जगजीत सिंह और डीपीई दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
--