फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba is still a long way from becoming completely TB free

Chamba News: पूर्ण रूप से टीबी मुक्त होने के लिए अभी कोसों दूर है चंबा

Wed, 28 Feb 2024 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Feb 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Chamba is still a long way from becoming completely TB free
पूर्ण रूप से टीबी मुक्त होने के लिए अभी कोसों दूर है चंबा
विज्ञापन

309 पंचायतों में से 40 पंचायतें कर पाई हैं टीबी मुक्तीकरण को लेकर दावा
269 पंचायतों के टीबी मुक्त होने के बिना जिला भी नहीं हो सकता टीबी मुक्त
टीबी मुक्तीकरण को लेकर सरकार और विभाग ने चला रखे हैं कई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आकांक्षी जिला चंबा पूर्ण रूप से टीबी मुक्त होने में कोसों दूर है। जिले की 309 में से 40 पंचायतों ने ही टीबी मुक्त होने के लिए दावा पेश किया है। इन दावों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जांच चल रही है। ऐसे में 40 पंचायतों से कम पंचायतें भी टीबी मुक्त घोषित हो सकती हैं। सरकार भले ही प्रदेश और जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन अभी तक चंबा जिला टीबी मुक्त होने के नजदीक भी नहीं पहुंच पाया है। कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी पंचायतों में टीबी मरीजों की तलाश कर उनके इलाज को लेकर स्क्रीनिंग अभियान चलाया था। इसमें कई टीबी मरीज सामने आए थे। जब विभाग की तरफ से पंचायतों से टीबी मुक्तीकरण को लेकर दावे मांगे गए तो केवल 40 पंचायतें ही अपने दावे पेश कर पाईं, जबकि 269 पंचायतें टीबी मुक्तीकरण को लेकर अपने दावे पेश नहीं कर पाई हैं। ऐसे में जब तक ये 269 पंचायतें भी टीबी मुक्त नहीं हो जातीं, तब तक जिला चंबा को टीबी मुक्त घोषित करना सही नहीं होगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कई टीबी मरीजों की पहचान कर उनके इलाज की व्यवस्था करवाई है। साथ ही लोगों को इस रोग के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। आने वाले समय में चंबा जिला पूर्ण रूप से टीबी मुक्त होगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed