{"_id":"5f19994d8ebc3e637b03e696","slug":"chamba-holi-bear-attacke-one-died-one-injured-chamba-news-sml3393026137","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले से घायल हुए पशु पालक की मौत, अब किसान को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले से घायल हुए पशु पालक की मौत, अब किसान को बनाया शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भालुओं का आतंक है। बुधवार को होली के मझारण गांव में भालू के हमले में घायल बुजुर्ग की देर रात मौत हो गई। जबकि वीरवार को सुबह के समय गांव सुटकर में भालू ने एक किसान पर हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया है।
यह घटना सुबह के समय पेश आई। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार किया गया। घायल की पहचान मदनलाल पुत्र उत्तम चंद निवासी गांव सुटकर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मदन लाल सुबह के समय डुगली के समीप खेतों में जा रहा था।
इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे भालू के हमले से मदन लाल के पेट में गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान मदद के लिए मदनलाल के जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसे सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह से भालु को भगाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने घायल मदन लाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बुधवार हो हुए हादसे के मृतक पंजाबा राम का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पंजाबा राम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
मगर बीच रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। ऐसे में परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर आए। मगर यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि भालू को पकड़ा जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली के चिकित्सक डॉ. विवेक ने खबर की पुष्टि की है।