Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba hindu mahasabha district president stone pelting vehicle arson attempt

हिमाचल: चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव, दो वाहनों को आग लगाने की कोशिश का आरोप

Tue, 10 Nov 2026 11:16 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

चंबा के बालू में सोमवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने अपनी वैन और पिकअप को आग लगाने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
chamba hindu mahasabha district president stone pelting vehicle arson attempt
चंबा में हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष पर हमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला मुख्यालय चंबा के बालू क्षेत्र में सोमवार रात अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा पर पथराव करने और उनके दो वाहनों को आग लगाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर घटना की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन




गोपाल सिंह कुकरेजा के मुताबिक, सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी पर सवार होकर चंबा शहर से परेल स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बालू के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


कुकरेजा ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि बालू स्थित सब्जी मंडी परिसर में खड़ी उनकी वैन और पिकअप को आग लगाने की कोशिश की गई है। जानकारी मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय स्थानीय लोगों और मंडी कर्मचारियों ने आग बुझा दी थी, जिससे दोनों वाहनों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

घटना के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत में उन्होंने दो लोगों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

गोपाल सिंह ने इस मामले की जानकारी एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर को भी दी। उन्होंने सरकारी परिसर में खड़े वाहनों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंडी परिसर में खड़े वाहन सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर भी चिंता होना स्वाभाविक है। डीएसपी चंबा बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस को मिली शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed