फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba gets hosting, Inspire exhibition will be held on 11th

Chamba News: चंबा को मिली मेजबानी, 11 को होगी इंस्पायर प्रदर्शनी

Fri, 01 Dec 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Chamba gets hosting, Inspire exhibition will be held on 11th
चंबा। जोन स्तर पर होने वाली इंस्पायर मानक साइंस मॉडल प्रदर्शनी की मेजबानी चंबा को मिली है। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल चंबा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन

11 दिसंबर को यह प्रदर्शनी लगेगी। इसमें जिला कांगड़ा के 78 और चंबा के 32 प्रतिभागी अपने साइंस मॉडल प्रस्तुत करेंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने मेजबान स्कूल को समय रहते तैयारियां पूरी करने के निर्देेश दिए हैं। चयनित स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि सभी चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रदर्शनी में सुनिश्चित बनाई जाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से पहले यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर होती थी। इसके बाद आयोजन का स्वरूप बदल गया और दो जिलों की प्रतियोगिता संयुक्त रूप से होने लगी। इसी वर्ष बच्चों को मिलने वाली मॉडल निर्माण के लिए राशि पांच हजार से दस हजार रुपये तक बढ़ा दी गई है। बहरहाल, दस हजार रुपये बच्चों को दिए जा रहे हैं, इसी के तहत विद्यार्थी साइंस मॉडल तैयार कर रहे हैं। 2017 में प्रतियोगिता स्वरूप बदले जाने के बाद यह पहला मौका है, जब जिला चंबा को इंस्पायर मानक प्रदर्शनी की मेजबानी मिली हो। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि 11 दिसंबर को यह प्रदर्शनी होगी। बाल विद्यालय चंबा मेजबानी करेगा। इस संदर्भ में जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed