फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba due to infection operation stop in chamba

चंबा मेडिकल कॉलेज का नेत्र ओटी में कीटाणू होने की दुसरी बार रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 09 Jul 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
chamba due to infection operation stop in chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा नेत्र विभाग के ऑपरेशन थियेटर में इंफेक्शन का खतरा बरकरार है। दूसरी बार ली गई ओटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिलहाल सभी ऑपरेशनों को टाल दिया गया है। इस वजह से आंखों की बीमारियों से जूझ रहे सैकड़ों लोगों की मुश्किल में बढ़ गई है।
नेत्र विशेषज्ञों ने ऑपरेशन थियेटर में संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को ऑपरेशन की तारीख देना बंद कर दिया है। हालांकि ओपीडी में आने वाले मरीजों की पूरी जांच की जा रही है। इसके साथ ही नेत्र विभाग ने दूसरे ऑपरेशन थियेटर की मांग की है।
विज्ञापन

200 मरीजों को ऑपरेशन के लिए करना होगा इंतजार
ऑपरेशन थियेटर में इंफेक्शन की वजह से पिछले चार महीनों ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। इस वजह से मोतियाबिंद सहित अन्य आंखों की बीमारी से संबंधित 200 मरीजों का इंतजार बढ़ गया है। इन मरीजों का ऑपरेशन तभी हो सकते हैं, जब ऑपरेशन थियेटर संक्रमण से मुक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पहले नेत्र विभाग के ऑपरेशन थियेटर से सुरक्षा की दृष्टिगत संक्रमण की जांच के लिए नमूने लिए गए थे। इन नमूनों को प्रयोगशाला में जांचा गया। यहां पर जांच के दौरान ओटी में संक्रमण की बात सामने आई।
इसको देखते हुए सभी ऑपरेशन को बंद कर दिया गया था। इसके बाद संक्रमण रहित करने के लिए ऑपरेशन थियेटर में सभी जरूरी कदम उठाए गए। मगर एक बार रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरी प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि लॉक डाउन होने की वजह से सभी रूटीन के ऑपरेशन बंद हैं। जैसे ही सरकार की ओर से ऑपरेशन की अनुमति मिलेगी। इससे पहले नेत्र ओटी को स्वच्छ और दवाई का छिड़काव करके कीटाणु मुक्त बनाया जाएगा। इसकी कलचरल टेस्ट से जांच भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed