{"_id":"600471c98ebc3e30d030a3b3","slug":"chamba-corona-patient-died-in-tanda-chamba-news-sml3580719169","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में चंबा के कोरोना संक्रमित मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में चंबा के कोरोना संक्रमित मरीज ने तोड़ा दम
विज्ञापन
चंबा। टांडा मेडिकल कॉलेज में चंबा के कोरोना संक्रमित 59 वर्षीय मरीज ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। जिले में अभी तक 51 लोग जान गंवा चुके हैं। यह आंकड़ा कई दिनों से थमा हुआ था। कोरोना से मरने वाला व्यक्ति चंबा के सरु गांव का रहने वाला है। जोकि चार जनवरी को कोरोना से संक्रमित हुआ था।
तीन दिनों तक उनका उपचार डीसीएच चंबा में चला। इसके बाद उसे डीसीएच टांडा रेफर कर दिया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा था। मगर रविवार तड़के उनकी मौत हो गई। इससे जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या पचास के पार हो गई। इसके अलावा जिले में रविवार को पांच कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इसके चलते जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 18 रह गए हैं। वहीं 2800 से अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि टांडा में चंबा के मरीज ने दम तोड़ा है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 51 पहुंच गई है। लोगों को कोरोना से बचने के लिए जरूरी नियमों की पालना करते रहनी पड़ेगी। कोरोना से जारी जंग को जीता जा सकता है।