फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Chaugan did not open for the first time on April 15

Chamba News: पहली बार 15 अप्रैल को नहीं खुला चंबा चौगान

Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chamba Chaugan did not open for the first time on April 15
चंबा का ऐतिहासिक चौगान।संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान इस बार निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी नहीं खुल पाया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि हर साल 15 अप्रैल को चौगान खुल जाता था लेकिन इस बार चौगान अभी तक नहीं खोला गया है। वहीं, प्रशासन का तर्क है कि इस बार हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है। इस वजह से 15 अप्रैल को चौगान नहीं खुल पाया है। गौरतलब है कि हिमाचल दिवस का कार्यक्रम हर बार 15 अप्रैल को ऐतिहासिक चंबा चौगान में ही आयोजित होता आया है। इसके बाद यह चौगान आम जनमानस के लिए खोल दिया जाता है। लोग यहां शाम के समय टहलते हैं और युवाओं को भी खेलने के लिए मैदान मिल जाता है। लेकिन इस बार प्रशासन चौगान निर्धारित अवधि के भीतर नहीं खुल पाया है। युवाओं अमरीश कुमार, सुमित कुमार, अक्षय कुमार, अजय कुमार, शक्ति सिंह आदि का कहना है कि संभवत यह पहला मौका है जब ऐतिहासिक चौगान नंबर एक 15 अप्रैल को लोहे की चेनों से मुक्त नहीं हो सका है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द ऐतिहासिक चौगान को लोगों की सुविधा के लिए खोला जाए। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल का कहना है कि इस बार हिमाचल दिवस का कार्यक्रम नहीं हुआ है। कहा कि चौगान खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed