फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bharmour pathankot highway lahad alto car fell into gorge five dead

Chamba Accident: हिमाचल में बड़ा हादसा, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खाई में गिरी कार; पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 28 Jul 2026 09:21 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 09:21 AM IST
सार

चंबा जिले के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़ के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। परिवार तीन माह की बच्ची का पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज कराकर घर लौट रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय क्षेत्र में बारिश और अत्यधिक धुंध थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
chamba bharmour pathankot highway lahad alto car fell into gorge five dead
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर लाहड़ के समीप सोमवार मध्यरात्रि हुए भीषण सड़क हादसे में तीन माह के मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ऑल्टो के-10 कार करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन






पुलिस के अनुसार ऑल्टो के-10 (एचपी-48ए-8534) सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि परिवार पीजीआई चंडीगढ़ से तीन माह के शिशु का उपचार करवाकर अपने घर लौट रहा था। भारी बारिश और घने कोहरे के बीच हुए इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस, राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि पहाड़ी क्षेत्रों में, विशेषकर रात के समय और खराब मौसम के दौरान, अत्यधिक सावधानी बरतते हुए वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

मृतकों की पहचान

मृतकों की सूची।

 
क्रमांक मृतक का नाम पिता/पति का नाम निवास परिचय
1 बचन सिंह नारायण सिंह गेहरा पेशे से चालक
2 रिपन कुमार बचन सिंह गेहरा हिमाचल प्रदेश पुलिस की द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन (सेकेंड आईआरबीएन), सकोह में तैनात
3 रिम्पी रिपन कुमार रिपन कुमार की पत्नी
4 कीर्ति केसर सिंह केसर सिंह की पुत्री
5 शिशु परिवार का तीन माह का बच्चा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जताया शोक
पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के समीप लाहड़ में कार के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed