फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Bharmaur closed near NH Maihala, sick woman dies due to not reaching hospital

चंबा-भरमौर एनएच मैहला के पास बंद, अस्पताल नहीं पहुंचने से बीमार महिला की मौत

Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Bharmaur closed near NH Maihala, sick woman dies due to not reaching hospital
ड्रोन से एनएच पर मैहला में खींची गई तस्वीर।
भरमौर/धरवाला (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग मैहला के पास बंद होने से एक बीमार महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान अहिल्या पत्नी देवी सिंह निवासी गांव भटवाड़ा डाकघर राडी उप तहसील धरवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उसे सोमवार सुबह घर अचानक जोरदार पेट दर्द शुरू हो गया। असहनीय दर्द के कारण वह बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी वाहन के जरिए उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए निकल पड़े। सुबह साढ़े दस बजे जब वह मैहला के पास पहुंचे तो वहां पर पहाड़ दरकने से एनएच बंद मिला। इसके चलते परिजन वहां से वाहन को नहीं निकाल पाए। परिजनों ने उसे पैदल पहाड़ी से पार करवाने का निर्णय लिया। लेकिन महिला की हालत काफी खराब हो चुकी थी। इसके बाद परिजन उसे मैहला के किसी निजी स्वास्थ्य संस्थान में ले गए जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन वापस घर लौट गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम चंबा को दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित तहसीलदार को मामले की जानकारी जुटाने के आदेश दिए। घटना की सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी की टीम भी धरवाला पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम न होने से शव को चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को चंबा मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा पाई थी। पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों के सुपुर्द होगा। महिला के पति देवी सिंह का कहना है कि अगर मैहला के पास एनएच खुला होता तो शायद उसकी जान बच जाती। इसके लिए उन्होंने प्रशासन और एनएच प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि उपरोक्त मामले में पुलिस जांच कर रही है। महिला की मौत के सही कारणों का पता पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।

दरकी पहाड़ी को रस्सी के सहारे गिराने जुटे मजदूर।

दरकी पहाड़ी को रस्सी के सहारे गिराने जुटे मजदूर।

मैहला के पास ड्रोन से खींची तस्वीर।

मैहला के पास ड्रोन से खींची तस्वीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed