फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba bharara panchyat pardhan notice

अनियमितताओं के आरोप में भराड़ा पंचायत की प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 25 Jul 2020 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
chamba bharara panchyat pardhan notice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। विकास खंड तीसा के तहत ग्राम पंचायत भराड़ा में विकास कार्यों में धांधली का मामला सामने आया है।
प्रथम जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत अधिकारी ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 145 की उपधारा (1) (ग) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पंचायत प्रधान को अब आने वाले दस दिनों के भीतर पक्ष रखना होगा। जवाब संतोषजनक न होने पर प्रधान के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार आरोपों की जांच खंड विकास अधिकारी तीसा ने की है। प्रारंभिक रिपोर्ट विकास कार्यों में अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके आधार पर जिला पंचायती राज विभाग कार्यालय चंबा की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वाले पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed