फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Bhadela route bus breaks down mid-road

Chamba News: बीच सड़क पर हांफी चंबा-भड़ेला रूट की बस

Wed, 08 Jul 2026 04:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
Chamba-Bhadela route bus breaks down mid-road
चंबा तक किराया लेकर सुंड़ला में उतार दीं सवारियां
विज्ञापन

चंबा। पथ परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार को चंबा-भड़ेला रूट पर दौड़ रही निगम की बस भंडार के समीप बीच रास्ते में ही खराब हो गई। बस के अचानक जवाब देने से इसमें सफर कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में यात्रियों को बीच मार्ग सुंडला में उतरना पड़ा और आगे का सफर निजी वाहनों के सहारे पूरा किया।
बस में आई तकनीकी खराबी के बाद उन्हें काफी देर तक सड़क किनारे खड़े रहकर वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च कर टैक्सी या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों नीलम कुमारी, संतोष कुमारी, भावना देवी, नारो देवी, किशोरी लाल, पवन कुमार, विपिन कुमार, कर्म सिंह आदि ने कहा कि निगम की ओर से बस को रूट पर भेजने से पहले उसकी तकनीकी जांच में लापरवाही बरती जा रही है। जब उनसे चंबा तक का पूरा किराया लिया गया था तो उन्हें रास्ते में सुंड़ला में ही क्यों उतार दिया गया। सफर अधूरा रहने के बावजूद किराया वापस नहीं किया गया और ऊपर से उन्हें आगे जाने के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई। एक और बस पीछे से आई थी लेकिन तब तक सवारियां निकल चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed