फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba apple is popular in the markets of Punjab

Chamba News: पंजाब की मंडियों में चंबा के सेब की धाक

Thu, 31 Aug 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 31 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chamba apple is popular in the markets of Punjab
चंबा। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट की मंडियों में जिले में पैदा होने वाले रेड गाला, स्पर, गोल्डन, रॉयल गाला आदि प्रजातियों के सेब की खूब मांग की जा रही है। बागवानों को इन सेब की किस्मों के चोखे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि उपज मंडी चंबा से मिले आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो अब तक बाहरी मंडियों में जिले से 15,183 क्विंटल सेब निर्यात हो चुका है। जिले से पहले चरण में नई प्रजातियों के सेब का निर्यात बागवानों ने किया। समयानुसार मंडियों में सेब पहुंच जाने से उन्हें काफी मुनाफा भी हुआ। वर्तमान में अब रेड गाला, स्पर और गोल्डन प्रजातियों के सेब की खेप मंडियों में पहुंचाई जा रही है। बाहरी मंडियों में सेब 70 से लेकर 250 रुपये प्रतिकिलो की दर से सेब हाथोंहाथ बिक रहा है।
विज्ञापन

बागवानों देसराज, बुधिया राम, प्रकाश चंद, नरेश कुमार, किरपा राम, दिलीप कुमार, संजीव कमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि बाहरी जिलों की मंडियों में सेब के अच्छे-खासे दाम मिल रहे हैं। कृषि उपज मंडी चंबा के सचिव भानू प्रताप ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed