{"_id":"5e10c05a8ebc3e87b67994b6","slug":"chamba-23-road-closed-due-to-snowfall-chamba-news-sml3199390130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और बर्फबारी से जिले में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, पर्यटकों ने की चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और बर्फबारी से जिले में जन-जीवन अस्त-व्यस्त, पर्यटकों ने की चहलकदमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में नए साल की पहली बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पांगी, भरमौर समेत, डलहौजी और खज्जियार में इस दौरान जमकर बर्फबारी हुई। इस दौरान भारी बर्फबारी के कारण जिले की करीब 23 सड़कें बाधित हो गई है जबकि एचआरटीसी समेत निजी आठ बसें फंस गई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने कई मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित कर दिया है।
वहीं, पर्यटन नगरी खज्जियार, डलहौजी पहुंचें पर्यटकों ने खज्जियार, लक्कड़मंडी, डैनकुंड और पौलहाणी जोत में पहुंच बर्फबारी के बीच खूब अठलेखियां की। उपमंडल पांगी, तहसील मुख्यालय भरमौर सहित शनिवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का क्रम पूरा दिन भर जारी रहा। होली में एक इंच, खज्जियार में दो, जोत में चार इंच, पांगी के ऊपरी चोटियों में एक फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जबकि निचले क्षेत्रों में पांच से छह इंच और भरमौर की ऊंची चोटियों में आठ से इंच बर्फबारी होने की सूचना है।
तहसील मुख्यालय भरमौर में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी जारी रही। जिले के पांगी-भरमौर तहसील मुख्यालयों में हल्की बर्फबारी से चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बारिश के साथ होने वाली बर्फबारी ने अब ठंड और बढ़ गई है और पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र सलूणी, किहार, सिल्लाघ्राट, संघणी, भांदल, रूहणूकोठी और न्याग्रां में लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं। भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश कुगति, चौबिया, सुप्पा, बडग्रा, तुंदाह, क्वारसी, रूहणूकोठी, जालसु, न्याग्रां चोटियों में आठ से दस इंच जबकि तहसील मुख्यालय में दोपहर बाद तक दो से चार इंच बर्फबारी हुई।
इनसेट
ये मार्ग हुए बर्फबारी से बाधित
ताजा बर्फबारी के चलते सबसे अधिक लोनिवि के मंडल चुराह के तहत आते बैरागढ़-देवीकोठी, तरेला-बौंदेड़ी-मंगली, तरेला-गूईला, तीसा-सवर-संगड़, तीसा-झझाकोठी, नकरोड़-टिकरीगढ़-बघेईगढ़, तलोग-सुंदला, बलोट-पंजेई, कल्हेल-भलीघराट-छतरी, भैनोता-भरेड़र,ककड़ी-खेरनाऐल, ककाधार-जखलाधार मार्ग यातायात के लिए बाधित पड़ गए।
सूचना मिलते ही विभागीय लेबर व मशीनरी द्वारा शनिवार शाम तक 7 मार्गो ंको यातायात के लिए सुचारू कर दिया। मंडल तीसा को बर्फबारी से 92 लाख का नुकसान पहुंचा है। जबकि लोनिवि मंडल चंबा के तहत चंबा-जोत-चुवाड़ी, चंबा-सराहण, चंबा-देवीदेहरा, जांघी-लिल्ह, चंबा-परेल-कोल्हड़ी, चंबा-सिरना, चंबा-रठियार, चंबा-कोलका, चंबा-जटकरी मार्गों पर यातायात ठप है। लोनिवि मंडल को बारिश और बर्फबारी से करीब 50 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।
चंबा-हिमगिरी और चंबा-सनवाल मार्ग पर एचआरटीसी की बसों में बर्फबारी के चलते फंसी रही।