{"_id":"609e7c4f8ebc3ea70655a96f","slug":"chalan-for-wandering-without-reason-chamba-news-sml37028104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वजह घूमने वालों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वजह घूमने वालों के काटे चालान
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच गाइडलाइन की अनुपालना न करने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्ती से निपट रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के सात चालान किए। जबकि, हरदासपुरा में एक दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने पर एक दुकानदार का चालान भी काटा।
पुलिस थाना सदर की टीम थाना प्रभारी शकिनी कपूर की अगुवाई में शहर का निरीक्षण करने के बाद हरदासपुरा पहुंची। यहां एक दुकान में काफी भीड़ होने पर पुलिस ने चालान काटा। इसके अलावा पुलिस ने करियां बाजार का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को नियमों की अनुपालना करने के निर्देश दिए। वीरवार को भी पुलिस ने बिना मास्क घूमने वाले 22 लोगों के चालान काटे थे। गौरतलब है कि जिले में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और अब आंकड़ा भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू और ढील के दौरान बेवजह घूमने वाले लोगों पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
एसएचओ शकिनी कपूर ने बताया कि शुक्रवार को हरदासपुरा में एक दुकान में भीड़ होने पर चालान किया गया। साथ ही सात लोगों के मास्क न पहनने पर चालान किए गए। कहा का पिछले दो दिन में बिना मास्क घूमने वाले 29 लोगों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की नियमों की अनुपालना करें और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।