{"_id":"6a551d214a95295e5005acd7","slug":"chain-lal-became-the-panchayat-samiti-chairperson-and-shakuntala-became-the-vice-chairperson-chamba-news-c-88-1-ssml1007-189860-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जटकरी में बसों के रात्रि ठहराव और सुबह संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जटकरी में बसों के रात्रि ठहराव और सुबह संचालन की मांग
Mon, 13 Jul 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल एडीसी से मिला और ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने परिवहन विभाग से चंबा-जकरी रूट पर संचालित बसों के संचालन समय में बदलाव करने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि चंबा बस अड्डे से दोपहर 3:30 बजे और शाम 5:30 बजे जटकरी के लिए जाने वाली बसों का रात्रि ठहराव जटकरी में किया जाए। साथ ही 3:30 बजे वाली बस को अगले दिन सुबह 7:25 बजे और 5:30 बजे वाली बस को सुबह 9:00 बजे जटकरी से चंबा के लिए रवाना किया जाए।
ग्रामीणों और विद्यार्थियों में मनोज कुमार, अनमोल ठाकुर, मनु कुमार, जगदीश कुमार, नवीन टंडन, तुषार, सपना और युवराज ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण सुबह के समय यात्रियों और विशेषकर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है। एक ही बस में दो बसों की सवारियों को ले जाने से अत्यधिक भीड़ रहती है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। समय पर गंतव्य तक पहुंचने में भी कठिनाई आती है। क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए दोनों बसों का रात्रि ठहराव जटकरी में सुनिश्चित किया जाए और सुबह निर्धारित समय पर उनका संचालन किया जाए। संवाद