फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Center heating plant installed with Rs 85 lakh, patients are still using heaters

Chamba News: 85 लाख रुपये से लगाया सेंटर हीटिंग प्लांट, मरीज फिर भी सेंक रहे हीटर

Mon, 26 Feb 2024 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Feb 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Center heating plant installed with Rs 85 lakh, patients are still using heaters
85 लाख रुपये से लगाया सेंटर हीटिंग प्लांट, मरीज फिर भी सेंक रहे हीटर
विज्ञापन

डलहौजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के पास सेंटर हीटिंग प्लांट को चलाने के लिए नहीं है ऑपरेटर
पूरे वार्ड को आसानी से रखा जा सकता है गर्म, 1.10 करोड़ के ऑक्सीजन प्लांट में भी नहीं ऑपरेटर
दो एंबुलेंस और एक शव वाहन को चलाने के लिए भी नहीं चालक, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। नागरिक अस्पताल डलहौजी में मरीजों की सुविधा के लिए लगाया गया सेंटर हीटिंग प्लांट सात सालों में चालू ही नहीं हो पाया है।
सरकार ने यह प्लांट लगाने के लिए 85 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस प्लांट का मरीजों को आज तक कोई लाभ नहीं मिला है। इस प्लांट को चलाने के लिए विभाग के पास कोई ऑपरेटर नहीं है। विभाग मरीजों को ठंड से बचाने के लिए वार्डों में हीटर की व्यवस्था करवा रहा है। हीटर से मरीजों को करंट लगने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, एक हीटर पूरे वार्ड को गर्म नहीं कर सकता। सेंटर हीटिंग प्लांट से पूरे वार्ड को आसानी से गर्म रखा जा सकता है।


वर्ष 2021 नागरिक अस्पताल डलहौजी में 1.10 करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इसे चलाने के लिए भी विभाग ने ऑपरेटर की व्यवस्था नहीं की है। अस्पताल प्रबंधन को अपने स्टाफ की ड्यूटी लगाकर यह प्लांट चलाना पड़ रहा है। इसी प्लांट की ऑक्सीजन से अस्पताल के मरीजों को इमरजेंसी में ऑक्सीजन मुहैया करवाई जाती है। इसके अलावा अस्पताल में दो एंबुलेंस और एक शव वाहन सफेद हाथी बनकर खड़े हैं। इन वाहनों को चलाने के लिए कोई चालक नहीं है। जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चालक के पद तो भरे गए हैं, लेकिन उनके पास चलाने के लिए गाड़ियां नहीं है। ऐसे संस्थानों से विभाग चालकों की ड्यूटी नागरिक अस्पताल डलहौजी में लगा सकता है, लेकिन ऐसी कोई हलचल अभी तक विभाग की तरफ से नहीं की गई है। इन अव्यवस्थाओं के कारण कहीं न कहीं मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, नागरिक अस्पताल डलहौजी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विपन ठाकुर ने बताया कि इन खाली पदों के बारे में उच्चाधिकारी को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed